फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अवैध खनन मामलों में सख्ती पर 57 फीसदी की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साल 2024 के मुकाबले 10 जुलाई 2025 तक अवैध खनन पर कार्रवाई में 57 फीसदी वृद्धि होने का दावा किया गया है। एक जनवरी से 10 जुलाई 2024 तक कुल 3039 खनन स्थलों की जांच की गई। साथ ही 684 एफआईआर दर्ज कर 329 मामले निपटाए गए थे। वहीं, 2025 में अब तक 3733 स्थलों की जांच होने के बाद 860 एफआईआर दर्ज कर 445 मामलों का निपटान किया गया है। यह जानकारी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईएनबी) के प्रमुख अमिताभ सिंह ढिल्लों ने दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर अवैध खनन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एचएसईएनबी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा कि अवैध खनन राज्य की प्राकृतिक विरासत, पारिस्थितिकी तंत्र और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।


पिछले साल की अपेक्षा 3.91 करोड़ रुपये अधिक का जुर्माना लगाया
खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2024 के छह महीनों में 626 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 945 वाहनों को जब्त किया गया था। लेकिन साल 2025 में इस संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। ऐसे में 754 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 1186 वाहन जब्त किए जा चुके हैं। इसी तरह साल 2024 के छह माह में 6.78 करोड़ की राशि का जुर्माना लगाया गया था। वहीं, 2025 में 10.69 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें