फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को धमकी: 'काम में अड़चन डाली तो प्रधान के पास भेज देंगे', बेटे को भेजा वाॅइस मेल

Wed, 16 Jul 2025 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को धमकी मिली है। अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को वॉइस मैसेज करके धमकी दी गई है कि अपने पिता को समझा लो वरना अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
अभय चाैटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला को धमकी मिली है। उनके बेटे कर्ण चौटाला और उनके निजी सचिव रमेश गोदारा के मोबाइल नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है। 

विज्ञापन


वॉइस मैसेज के जरिए धमकी देने वाले कॉलर ने अभय चौटाला के बारे में कहा कि उन्हें समझा लो, वह रास्ते में ना आएं वरना उन्हें भी प्रधान (नफे सिंह राठी) के पास भेज देंगे। कॉलर ने कर्ण चौटाला का नाम लेकर धमकी भरा मैसेज भेजा है। कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ सेक्टर-3 थाना पुलिस को मामले में शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें: श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आया ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है... धमाके होंगे
विज्ञापन


इनेलो यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार रात चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित अपनी कोठी में मौजूद थे। रात 11 बजे यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कोड नंबर (0447466061671) से उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, जो बगैर बात किए काट दी गई। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर उसी नंबर से एक वॉइस मैसेज आया। कॉलर ने कर्ण चौटाला का नाम लेते हुए धमकी दी।

11 जुलाई 2023 को भी मिली थी धमकी 

कर्ण चौटाला ने कहा कि 18 जुलाई 2023 को जींद में हरियाणा परिवर्तन यात्रा के दौरान उनके पिता अभय चौटाला को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में जींद थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसको देखते हुए अभय चौटाला को वाई प्लस की सिक्योरिटी मिली है।

कर्ण चौटाला ने शिकायत में कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर निर्मम हत्या की गई थी, जिसके आरोपी फरार चल रहे हैं। उनका परिवार लगातार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता रहता है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कर्ण चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही आगे का कदम उठाएंगे। हरियाणा की स्थिति क्या होती जा रही है, आज मौजूदा विधायक के परिवार को धमकी मिल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें