फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: संगठन को लेकर चंडीगढ़, पंचकूला में आज होगी भाजपा की बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की ओर से संगठन को लेकर शुक्रवार को पंचकूला और चंडीगढ़ में अहम बैठकें होंगी। इसमें सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर छोटी टोली की बैठक होगी। इस दौरान संगठन के आगामी कामकाज और रणनीतियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन महामंत्री व तीनों प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। इसी तर्ज पर सुबह 11 बजे पंचकूला में भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की बैठक होगी। इसमें हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया, अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मौजूद रहेंगे।
दोपहर 2 बजे मन की बात, प्रांत टोली और पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें सभी के मन की बात सुनी जाएगी। इस दौरान सीएम नायब सैनी, हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पुनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें