फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आउट ऑफ बाॅक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
दादा से परेशान भाजपा
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामकुमार गौतम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बेबाक बयानों के लिए मशहूर दादा के बयान ने इस बार पार्टी को असहज कर दिया और विपक्ष भी चटखारे ले रहा है। दादा बोले कि एचकेआरएन के तहत नौकरी सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके बच्चों को मिले तभी पार्टी की रीढ़ मजबूत रहेगी। विधायकों को भर्ती का जिम्मा दो, ताकि कार्यकर्ता टूटे नहीं। इस बयान ने बिना पर्ची–बिना खर्ची के नौकरी देने के सरकार के दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।
फोटो : विधायक रामकुमार गौतम


सांसद जी के तीखे तेवर
आजकल कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश इनेलो के पीछे ऐसे पड़े हैं। जैसे तवे पर रखा पापड़ कड़क और तने हुए। पूर्व मंत्री संपत सिंह के कांग्रेस छोड़कर इनेलो में जाते ही मानो सांसद जी के बयानबाजी सेंसर अपने आप सक्रिय हो गए हैं। संपत सिंह के कांग्रेस को बाप-बेटे की पार्टी बताते ही सांसद महोदय ने पलटवार किया कि भाई साहब, आप अब भी परिवारवाद वाली पार्टी में ही गए हो लेकिन असली चटकारा तो तब आया जब उन्होंने इनेलो सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय तो हरियाणा की एक परिवार की पार्टी के 33 फीसदी हिस्सेदार हैं। अब अचानक सांसद जी की भावनाएं इतनी आहत कैसे हो गईं ये तो वही जानें। लेकिन उनका यह उबाल लोगों को जरूर चौंका रहा है।
विज्ञापन

फोटो : सांसद जयप्रकाश


निशाने पर मंत्री जी
स्टेडियमों में जर्जर उपकरणों के कारण दो खिलाड़ियों की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों रोहतक में क्रिकेटर शैफाली वर्मा के घर पहुंचे मंत्री जी से पत्रकारों ने स्टेडियम और उपकरणों की खस्ता हालत पर सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा जिसकी लिस्ट आपके पास है वो दे दो…डीसी साहब जवाब दे देंगे। अब यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है और जनता इसे लापरवाह रवैये का उदाहरण बता रही है। मंत्री का जवाब देने का अंदाज आलोचना का विषय बन गया है।
फोटो : मंत्री कृष्ण बेदी
-

फिटनेस गुरु बने डीजीपी

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर फिटनेस आइकन बने हुए हैं। तड़के सुबह योग और अभ्यास करते उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। डीजीपी साहब सिर्फ व्यायाम ही नहीं करते बल्कि अलग–अलग आसन, उन्हें करने का तरीका और इसके फायदे भी बताते हैं। हाल ही में पोस्ट किया गया उनका चक्रासन वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसे लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि प्रेरणा भी ले रहे हैं। पुलिस विभाग में व्यस्तता के बीच उनका यह फिटनेस गुरु का अवतार चर्चा में है।
विज्ञापन

फोटो : डीजीपी ओपी सिंह आसन करते हुए।
-
जूतों ने गरमाई सियासत

प्रदेश में तैनात रहे सेवानिवृत्त आईपीएस आरएस यादव का बयान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, पूर्व आईपीएस ने इनेलो सरकार के कार्यकाल में बदले की भावना के तहत उन्हें पीटने के आरोप लगाए थे। हालांकि, इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला इसे गलत बताकर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर करने की बात कह चुके हैं लेकिन सेवानिवृत्त आईपीएस के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। कोई कह रहा है कि जूते पड़ रहे थे तो दर्द के बजाय गिनती कैसे की, जबकि कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि मामला सच हो सकता है।

फोटो : सेवानिवृत्त आईपीएस आरएस यादव

इनपुट : कुलदीप शुक्ला और अरुण शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें