फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भाजपा ओबीसी मोर्चा 31 अगस्त को देशभर में मनाएगा मुक्ति दिवस

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण। स्रोत : ओबीसी मोर्चा कार्य - फोटो : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण। स्रोत : ओबीसी मोर्चा कार्यालय
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा आगामी 31 अगस्त को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगा। ओबीसी मोर्चा हरियाणा सहित देशभर में संगोष्ठियों, सम्मान कार्यक्रमों, जनसभाओं और समाज संवाद कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने बुधवार को वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम तय किया। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि 1952 में तत्कालीन सरकार ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाजों को अंग्रेजों के माध्यम से थोपी गई ‘अपराधी जनजाति अधिनियम’ से मुक्त किया था। इसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को ‘मुक्ति दिवस’ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और ओबीसी मोर्चा का संकल्प है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाजों को मुख्यधारा में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें