फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरसा मुंडा का जीवन भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया उन्हें नमन
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा भगवान बिरसा मुंडा न केवल जनजातीय समाज के बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव के प्रकाश पुंज हैं। बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनका जीवन, संघर्ष और बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। प्रदेश सरकार बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें