फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावांतर योजना मात्र छलावा: राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार की भावांतर भुगतान योजना पर निशाना साधते हुए इसे मात्र छलावा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय मात्र एक चुनावी स्टंट है जिसमें पारदर्शिता की कमी और भुगतान में देरी जैसी कमियां हैं।
विज्ञापन


राव नरेंद्र ने कहा कि भावांतर योजना के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे फसलों का सही मूल्य मिलेगा लेकिन जमीनी स्तर पर न तो समय पर भुगतान हो रहा है और न ही गणना में निष्पक्षता। यह मात्र छलावा है जो किसानों की मेहनत को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें