फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन हॉट-स्पॉट डोमिनेशन में पहले दिन 5 कुख्यातों समेत 136 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद पुलिस की ओर से राज्यभर में असामाजिक तत्वों के जमावड़े वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए सोमवार को ऑपरेशन हॉट-स्पॉट डोमिनेशन के तहत पहले दिन 5 कुख्यातों समेत कुल 136 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने गांवों और शहरों के संवेदनशील स्थानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन, सुबह-शाम गश्त, अंधेरी गलियों में लाइट व्यवस्था और सिविल प्रशासन के साथ मिलकर सफाई व निगरानी को तेज किया है।

फरीदाबाद पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान में पुलिस ने 1 पिस्टल, 1 राइफल, 2 मैगजीन और 37 जिंदा कारतूस भी बरामद किए जिससे कई संभावित घटनाओं को रोका जा सका। पंचकूला पुलिस की अवैध खनन विरोधी टीम ने 22 से 29 नवंबर के बीच 17 टिप्पर, 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस अब माइनिंग विभाग से सर्वेयर टीम बुलाकर लीज क्षेत्र और माइनिंग सीमा की जांच कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो साइबर ठगी मामलों में तेजी से कार्रवाई की और झारखंड व यूपी से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-14 की महिला से 11,22,799 रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों अजय कुमार, अभिषेक दास और अभिषेक तिवारी को धनबाद से दबोचा गया। टेलीग्राम के रिव्यू टास्क के नाम पर 1,58,700 रुपये ठगने वाले यूपी सीतापुर के वसीम खान (20) को गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। सिरसा पुलिस की सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश और हत्यारोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी गुरप्रीत उर्फ गुरी के अपहरण, निर्मम हत्या और शव को राज कैनाल में फेंककर सबूत नष्ट करने के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें