फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पूर्व मंत्री के बाद बेटे ने छोड़ी कांग्रेस, एक्स पर लिखा-थारी कांग्रेस, थानै मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र बोले- संपत से संपर्क नहीं हो पा रहा, हुड्डा ने कहा-निजी बयान
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संपत सिंह की ओर से कांग्रेस छोड़ने के अगले दिन सोमवार को उनके बेटे गौरव सिंह ने पार्टी छोड़ दी। अपने एक्स हैंडल पर पार्टी छोड़ने का एलान करते हुए गौरव ने लिखा कि थारी कांग्रेस, थानै मुबारक। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस दफ्तर में इस मुद्दे पर एक सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि संपत सिंह से संपर्क कर रहे हैं लेकिन संपर्क हो नहीं पा रहा है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संपत सिंह के आरोपों को संपत सिंह का निजी बयान बताया है।



गौरव सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देता हूं। एक झूठ के जरिए मुझे कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के समक्ष तारीफों के पुल बांधकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया था। इस दौरान गौरव ने कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के साथ बैठे पिता संपत सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अपनी तस्वीर भी शेयर की है। नाम ना लेते हुए उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन




उन्होंने लिखा है कि क्या छह बार की सांसद व दलित नेता सैलजा के सिरसा के चुनाव में जाना गुनाह था। क्या नारनौंद में सैलजा की अध्यक्षता में बड़े भाई अजय चौधरी की जनसभा में जाना पाप था। ना जाने किस जन्म का बदला लिया गया है। जय हरियाणा, जय 36 बिरादरी।
विज्ञापन


संपत सिंह और उनके बेटे गौरव कल चंडीगढ़ में इनेलो में शामिल होंगे

पांच नवंबर को पूर्व मंत्री संपत सिंह और उनके बेटे गौरव अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ स्थित इनेलो दफ्तर में पार्टी में शामिल होंगे। इनेलो में संपत सिंह को बड़ा पदाधिकारी भी बनाया जाएगा। इससे पूर्व चंडीगढ़ में इनेलो की तरफ से प्रेसवार्ता भी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें