फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: छठी बार बढ़ी दाखिले की तारीख, काॅलेजों में आधी से ज्यादा सीटें अब भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक ले सकेंगे यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिला, अब तक 1.12 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख छठी बार बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद कॉलेजों में अभी भी 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 6 अक्तूबर तक स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में अब तक करीब 1.12 लाख दाखिले हुए हैं जबकि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 1.50 लाख प्रवेश का लक्ष्य रखा था। इस बार पोर्टल पर 1.47 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लेकिन पंजीकरण के मुकाबले दाखिले कम हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने दाखिले की तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने और प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए अब अंतिम तारीख 6 अक्तूबर तय की गई है। सभी राज्य विश्वविद्यालयों, सरकारी, सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित कॉलेजों को दाखिले की नई समय सीमा की जानकारी दे दी गई है। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिले से वंचित विद्यार्थियों तक इसकी सूचना पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें