फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मंडियों में 75.18 एलएमटी गेंहू और 7.77 एलएमटी सरसों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडियों से 98.63 प्रतिशत गेहूं की हुई उठान, 16 हजार 997 करोड़ रुपये का भुगतान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश की 417 मंडियों में 75.18 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं की खरीद गई, इसमें से 74.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है। मंडियों से 98.63 फीसदी गेहूं उठान हुई है। प्रदेश सरकार ने 4 लाख 69 हजार 830 किसानों को 16 हजार 997 करोड़ 49 लाख रुपये का भुगतान बैंक खाते में किया है। बीते साल 2024 में 17 मई तक प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 71.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

इस तरह प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 7.77 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है, इसमें से 7.64 लाख मीट्रिक टन सरसों की उठान हो चुकी है। अब तक 2 लाख 59 हजार 388 किसानों को 4 हजार 419 करोड़ 59 लाख रुपये का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें