फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी का अवसर: जल्द होगी ग्रुप-डी की भर्ती, सैनी सरकार ने विभिन्न विभागों से मांगी खाली पदों की जानकारी

Sat, 21 Jun 2025 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मानव संसाधन विकास ने सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिख ग्रुप डी के पदों की जिला व पदवार रिक्तियों की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पता चला सके कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। मानव संसाधन विकास ने सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिख ग्रुप डी के पदों की जिला व पदवार रिक्तियों की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पता चला सके कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं। विभागों को इस काम को प्राथमिकता से करने के निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


7500 पदों पर होगी भर्ती

विभागाध्यक्षों को जारी पत्र के मुताबिक खाली पदों की जानकारी एचकेसीएल के पोर्टल पर अपडेट करनी है। इससे बचे हुए चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जा सके। दरअसल सरकार की यह कवायद ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने को लेकर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने की घोषणा कर चुके हैं।

जुलाई माह के अंत में होगा सीईटी एग्जाम 

इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग सीईटी के बाद इन पदों को भरने की कवायद शुरू करेगी। आयोग का मुख्य फोकस अभी ग्रुप सी के सीईटी पर है। सीईटी जुलाई के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambala: सीएम सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, जाना हाल, मंत्री के पांव में है फ्रैक्चर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें