फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में एक साल में 6800 नशा तस्कर गिरफ्तार, 119 अवैध संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में जनवरी से दिसंबर 2025 तक नशा मुक्त हरियाणा के तहत हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) और राज्य पुलिस ने नशा तस्करों पर सख्त प्रहार किया है। वर्ष 2025 में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 3,738 मामले दर्ज करते हुए 6,801 तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनमें से 457 बड़े मामलों से, 2,620 मध्यम और 661 छोटे मामलों से जुड़े हैं। पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित 107 कुख्यातों की 119 अवैध संपत्तियां ध्वस्त करने के साथ 143 तस्करों की 13.59 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली। वहीं, पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत 76 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि नवंबर 2024 में अमर उजाला ने प्रदेश में नशा तस्करी व कमजोर तंत्र को लेकर महाअभियान चलाया था।

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के मुताबिक मुख्यमंत्री सैनी के नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत पुलिस ने तस्करों पर चौतरफा कार्रवाई की है। यह एचएसएनसीबी, पुलिस, फील्ड अधिकारियों, खुफिया इकाइयों व अभियोजन से जुड़े सभी अफसरों, कर्मियों की मेहनत का ही नतीजा है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में बड़े मामलों में सजा की दर 55.90%, मध्यम में 61.83 % व छोटे मामलों में 31.01% रही है। इसका मुख्य कारण पुलिस की ओर से बेहतर विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग, वित्तीय कड़ियों की पहचान और मजबूत अभियोजन रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें