फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सड़कों से हटे 4,222 बिजली के खंभे, 2,221 अब भी बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी सर्कल में सबसे ज्यादा 1,131 खंभे हटाने शेष, 31 दिसंबर तक पूरा करना है काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सड़कों के किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली के खंभे हटाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। प्रदेश में चिह्नित 6,443 खंभों में से 4,222 हटाए जा चुके हैं जबकि 2,221 अब भी बाकी हैं। बिजली निगमों ने शेष खंभे हटाने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का लक्ष्य तय किया है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। यहां चिह्नित 2,792 खंभों में से केवल 889 हटाए गए हैं जबकि 1,903 बाकी हैं। अकेले रेवाड़ी सर्कल में 11 केवी लाइन के 795 और 33 केवी लाइन के 336 खंभे हटाए जाने हैं। फतेहाबाद में 301, नारनौल में 247 और भिवानी में 142 खंभे हटाने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने 3,651 में से 3,333 खंभे हटा दिए हैं। यहां अब 318 खंभे शेष हैं। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र सर्कल में काम पूरा हो चुका है। बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को लंबित काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी ऐसे खंभे हटाने को कहा है जो बिजली आपूर्ति के काम नहीं आ रहे। हटाए गए खंभों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत निगम के स्टोर में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें