चंडीगढ़। चिराग योजना के तहत 11वीं में दाखिले के लिए वीरवार को शिक्षा विभाग ने 4185 सीटें अलॉट कर दी हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का आरोप है कि 10वीं के परिणाम आने से पहले शिक्षा विभाग ने दाखिला पोर्टल बंद कर दिया है।
मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत अन्य सभी कक्षाओं में दाखिले हो चुके हैं। इन सीटों पर भी प्रक्रिया के तहत दाखिला होगा। प्रदेश के 689 निजी स्कूलों को 4185 सीटें अलॉट की गई हैं।
सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में चिराग के तहत दाखिला मिलता है। उनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
ऐसे छात्रों के पास 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन करने और एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक सरकारी स्कूल की स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) ऑनलाइन जमा करके दाखिला लेने का मौका था। ब्यूरो