फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज में अनुबंध वाले 347 चालकों को देगा स्थायी नाैकरी, पुराने आदेश वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य परिवहन विभाग ने जारी किया पत्र, सेवा गणना को 2002 से किया जाएगा शामिल
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज में तैनात अनुबंधित चालकों को स्थायी नाैकरी मिलेगी। ऐसे करीब 347 चालकों को उनकी नियुक्ति तिथि से ही पक्का किया जाएगा। इस निर्णय से संबंधित चालकों को पुरानी पेंशन, पारिवारिक पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। राज्य परिवहन विभाग की तरफ से सभी महाप्रबधंकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

राज्य परिवहन विभाग निदेशालय ने पत्र जारी किया है जिसमें सरकार ने 14 जनवरी के आदेशों को वापस लिया है। आदेशों में संबंधित कर्मियों को नियमित करने के आदेश थे जो पत्र भेजा गया है उसमें वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता कार अनुभाग और राजकीय केंद्रीय कर्मशाला को भी पत्र भेजकर नए आदेशों से अवगत कराया गया है। इन चालकों को सामान्य भविष्य निधि यानी जीपीएफ का नया खाता भी खोलने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि संबंधित चालकों को एसीपी का लाभ भी मिलेगा। निदेशक प्रदीप कुमार के कार्यालय के माध्यम से जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक कल्पित यानी नोशनल के रूप में 1 सितंबर 2024 से वास्तविक रूप में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें