फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खुलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्यभर में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों तक राशन डिपो की पहुंच आसान बनाना है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इन दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक बढ़ा दी है।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 निर्धारित थी। इन दुकानों से दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करेगी। इससे युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पूरी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 10 अक्तूबर 2026 को ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की थी। योग्य आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश और पात्रता शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उचित मूल्य की दुकानों का जिलावार और गांववार विवरण भी विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। विभाग ने सभी योग्य युवाओं और महिलाओं से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले सरल पोर्टल पर आवेदन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें