हरियाणा के राज्यपाल ने राज्य के 24 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी इस आदेश में प्रशासन के कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किए गए हैं।
प्रमुख तबादले
जी. अनुपमा (IAS, 1991): अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता विभाग — अब मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव भी बनाई गई हैं, जिससे राजीव रंजन (IAS, 1998) को इस चार्ज से मुक्त किया गया है।
सीजी राजिनी कांथन (IAS, 2004): वित्त विभाग की जिम्मेदारी के साथ अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की कमिश्नर व सचिव भी बनाई गई हैं, जिससे डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS, 1990) को राहत दी गई है।
खेतमालिस मकरंद पांडुरंग (IAS, 2007): अब सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग की कमिश्नर व सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO बनाए गए हैं। इससे अमित कुमार अग्रवाल (IAS, 2003) और सी. जी. राजिनी कांथन को इन चार्जों से मुक्त किया गया है।
दुष्मंता कुमार बेहरा (IAS, 2007): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव से अब मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग के कमिश्नर व सचिव बनाए गए हैं, जिससे फूल चंद मीणा (IAS, 2004) को राहत दी गई है। राजीव रतन (IAS, 2008): करनाल मंडल आयुक्त से अब कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, विजिलेंस जांच अधिकारी और आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशक बनाए गए हैं (पंकज, IAS 2009 के स्थान पर)। हेमा शर्मा (IAS, 2010): अब करनाल मंडल की नई आयुक्त बनाई गई हैं (राजीव रतन के स्थान पर)।