फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 157 एथलीट चयनित, चेन्नई में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई (तमिलनाडु) में 23 से 27 अक्तूबर 2026 तक होने वाली 5 दिवसीय 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम घोषित कर दी है। इस टीम में हरियाणा के 22 जिलों के 157 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ के मुताबिक हरियाणा के खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार आयु वर्गों में पुरुष व महिला श्रेणी की स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। पुरुष 20 वर्ष आयु वर्ग में 34, 18 वर्ष आयु वर्ग में 25, 16 वर्ष आयु वर्ग में 16 और 14 वर्ष आयु वर्ग में चार खिलाड़ी भाग लेंगे । महिला श्रेणी में 20 वर्ष आयु वर्ग में 33, 18 वर्ष आयु वर्ग में 20, 16 वर्ष आयु वर्ग में 13 और 14 वर्ष आयु वर्ग में चार खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ी 100 मीटर, रिले, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, रेस वॉक और अन्य बहु-स्पर्धाओं में भी भाग लेंगे। 14 वर्ष आयु वर्ग में ट्रायथलॉन के तीन समूहों व किड्स जैवलिन थ्रो में भी खिलाड़ी उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें