फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के जोर पर कार छीनी

Wed, 11 Sep 2013 12:11 AM IST
चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में साल्हासर मंदिर से पूजा करके लौट रहे श्रद्धालुओं से गांव बिगोवा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने कार और नकदी छीन ली। पीड़ितों ने घटना की शिकायत सदर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गांव बाद्यपुर निवासी नवीन और धर्मेंद्र ओमनी वैन से साल्हासर धाम पूजा करने गए थे। वापस लौटते समय चरखी दादरी के गांव बिगोवा की नहर के पास पहुंचने पर बदमाशों ने सेंट्रो कार से उनका पीछा किया।

वैन चला रहे नवीन कुछ समझ पाते इससे पहले कार से उतरे एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और जबरन नीचे उतार लिया। बाद में दूसरे लुटेरे ने दोनों को गाड़ी में ही बंधक बनाकर मोबाइल और पैसे छीन लिए।
विज्ञापन


लुटेरे दोनों को सुनसान इलाके में छोड़कर कार लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने काफी समय बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक की मदद से पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की नाकेबंदी की। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें