फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बेहोश कर दो बदमाशों ने लूटी गाड़ी

Sat, 07 Dec 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बेहोश कर गाड़ी को ले जाने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बढ़ा निवासी भरत ने कैंप थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप की गाड़ी का चालक है। 28 नवंबर को वह गाड़ी को लेकर मालिक के काम से इटावा से जा रहा था।

जब वह पलवल में आगरा चौक पर गाड़ी में हवा भरवाने लगा तभी दो व्यक्ति उसके पास आए और फिरोजाबाद जाने के लिए अनुरोध किया। इस पर उसने दोनों को गाड़ी में बिठा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी जब मथुरा पहुंची तो उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गाड़ी को रुकवाया। दवाई लेने के बाद वे आगरा पहुंचे तो आगरा से आगे एक होटल पर खाना खाने के लिए गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि खाने में उन दोनों व्यक्तियों ने कोई नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे (भरत) होश आया तो वह सिरसागंज के पास था और गाड़ी गायब थी। पीड़ित ने गाड़ी को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जैसे-तैसे वह पलवल पहुंचा और घटनाक्रम से मालिक को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें