फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की गर्दन पर चाकू रख आठ लाख की लूट

Sun, 20 Oct 2013 08:58 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खरक कलां में शनिवार रात बच्चे की गर्दन पर चाकू रख लुटेरे करीब करीब आठ लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रात को गोशाला प्रधान नसीब सिंह के घर कुछ लोग घुस गए और चौबारे में सो रही महिला के साथ लेटे बच्चे को उठा लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। उन्होंने महिला को चेतावनी दी कि घर में रखे सारे गहने और नकदी उनके हवाले कर दे वरना बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। महिला ने घर में रखे आठ लाख के गहने और नकदी उनके हवाले कर दी। इसके बाद वे फरार हो गए।


गोशाला प्रधान नसीब सिंह ने बताया कि वह और उसके भाई का परिवार साथ में रहते हैं। शनिवार की रात उसके भतीजे भवानी सिंह की पत्नी पूजा चौबारे पर अपने बेटे केशव के साथ सो रही थी। रात को लगभग 12 बजे दो व्यक्ति उनके घर के पीछे से चौबारे में घुस गए और केशव की गर्दन पर चाकू रखकर पूजा से अलमारी में रखे लगभग 8 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पूजा ने बताया कि उन लोगों ने कहा था कि अलमारी में रखे सारे गहने व नकदी निकाल दो नहीं तो उसके बच्चे को जान से मार देंगे। गहने व नकदी लेने के बाद वे बच्चे को उठाकर बाहर ले गए घर के बाहर उसे छोड़कर घर के पीछे से कूदकर भाग गए। पूजा ने बताया कि इसके बाद उसने साथ वाले मकान में सो रहे उसके जेठ राजेश, पति के चाचा नसीब सिंह और सास को आवाज लगाई।
विज्ञापन


उनके चौबारे पर आने तक वे लोग भाग चुके थे। पूजा ने बताया कि घर में 4 सोने की अंगूठी, सोने की दो चैन, हार, कानों के कुंडल, सोने की चूड़ियां व कमरबंद आदि लगभग आठ लाख रुपये जेवर व 20 हजार रुपये नकदी थी। खरक चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें