फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से अन्य जिलों के लिए बढ़ेगी बसों की कनेक्टिविटी

Fri, 04 Mar 2016 05:45 PM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंचकूला शहर के लिए अच्छी खबर है। 20 वर्षों से चल रही बस डिपो की मांग अब पूरी होने वाली है। बस डिपो बनते ही जिले में बसों की कनेक्टिविटी बढ़ने के से यहां के बिजनेस में इजाफा होगा। प्रदेश के दूसरे शहरों से बसों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्रालय ने डिपो के संबंध में परिवहन विभाग से डिपो की फाइनल रिपोर्ट मांगी थी। जिसे विभाग ने फरवरी 2016 में मंत्रालय को भेज दिया था। अब मंत्रालय में बस डिपो के संबंध में आखिरी बैठक इस माह के आखिरी सप्ताह में होनी है। जिसमें बस डिपो के बजट का प्रस्ताव फाइनल हो जाएगा। बल्कि विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि बस डिपो के संबंध में पॉजिटिव संकेत उन्हें मंत्रालय की ओर से मिले हैं। बस डिपो के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में 4.26 एकड़ जमीन हुडा ने रेखांकित की है।

बढ़ेगा बसों का काफिला
पंचकूला में करीब 135 और कालका में 55 बसों का काफिला है। डिपो बनने के बाद यहां बसों की संख्या 300 के करीब हो जाएगी।

बस डिपो से क्या होगा फायदा
हर 15 मिनट बाद बस सर्विस
बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी
लोकल, ट्राइसिटी के साथ इंटर स्टेट बस सर्विस बेहतर होगी
बिजनेस में इजाफा होगा
राज्य के दूसरे जिलों के लिए बस सेवा बेहतर होगी

स्टूडेंट्स को होगा फायदा
जिले के हजारों युवाओं को प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और जीरकपुर से बस लेनी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन

 
आरसी बिधान, निदेशक राज्य परिवहन हरियाणा ने बताया कि परिवहन मंत्रालय को बस डिपो की फाइनल रिपोर्ट भेज दी गई है। मंत्रालय से बस डिपो के लिए सकारात्मक संकेत मिले हैं।

ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला ने बताया कि बस डिपो का मामला फाइनल स्टेज पर है। इसके लिए मंत्रालय की आखिरी मीटिंग इस माह के आखिरी सप्ताह में होनी है। इसके लिए परिवन विभाग ने भी फाइनल रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी है।

सतीश सिंगला, जीएम रोडवेज, हरियाणा ने बताया कि निदेशक कार्यालय से जनवरी 2016 में पंचकूला बस स्टैंड से जहां बस डिपो बनाया जाना है, उसकी दूरी और डिपो के लिए स्टाफ का ब्योरा मांगा गया था। जिसे भेज दिया गया है। सूचना मिली है कि बस डिपो की रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है।
 
सुभाष पपनेजा, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-16, पंचकूला ने बताया कि पिछले 20 साल से पंचकूला में बस डिपो की मांग की जा रही है। इस संबंध में 2009 से समय समय पर सीएम और स्थानीय विधायक को लिखता आया हूं। अब इस प्रोजेक्ट पर प्रॉपर तरीके से काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें