फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारी

Sun, 29 Sep 2013 10:13 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में दो अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने शनिवार रात नगर के चौपटा बाजार क्षेत्र में एक व्यापारी के यहां काम करने वाले कर्मचारी को गोली मारकर उससे दुकान का थैला छीन लिया। जख्मी कर्मचारी को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद सिटी, सदर और सीआईए की टीम ने मौके का मुआयना किया और रात को जिले में नाकाबंदी करा दी। अब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर, व्यापारियों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने जल्द सुरक्षा संबंधी कोई कदम नहीं उठाया तो व्यापारी प्रदर्शन को बाध्य होंगे।  

जानकारी के अनुसार चौपटा बाजार क्षेत्र में कार्यरत भगत राम कन्हैया लाल के यहां कार्य करने वाला लल्लन पुत्र शनिचर दुकान के कागजात का थैला लेकर उनके घर जा रहा था। कन्हैया लाल के घर से बीस कदम की दूरी पर घात लगाए बैठे दो युवकों ने लल्लन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने लल्लन पर फायर किया और थैला लेकर फरार हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लल्लन को अस्पताल पहुंचाया। उधर, भगत राम कन्हैया लाल फर्म के संचालक प्रकाश वीर गर्ग का कहना है कि उनकी दुकान से दो, तीन बार घर के लिए सामान जाता है। संभवत: इसी अंदेशे के कारण युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

व्यापार मंडल के जिला प्रधान राकेश अरोड़ा का कहना है कि व्यापारियों पर हो रहे हमले चिंता का विषय हैं।  कुछ दिन पहले भी साबुन व्यापारी से चौथ मांगने का मामला सामने आया था। उनका कहना है कि पुलिस को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। साथ ही सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए शीघ्र ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सिटी इंचार्ज धर्मपाल राठी का कहना है कि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि पुलिस की ओर गश्त बढ़ा दी गई है और विभिन्न पहलूओं से जांच करते हुए आरोपियों को काबू करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें