फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पीएम: दो बड़े प्रोजेक्टों का शिलान्यास, जानें खूबियां

Fri, 03 Jan 2014 05:16 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/जसौर खेड़ी(झज्जर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां देश के सबसे बड़े दो संस्थानों राष्ट्रीय कैंसर संस्थान और परमाणु अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जगन्नाथ पहाडिय़ा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, एम्स के निदेशक प्रो. एमसी मिश्रा और परमाणु मंत्रालय के सचिव डॉ. आरके सिन्हा भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने शिलान्यास समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर अनुसंधान केंद्र एम्स-2 का हिस्सा होगा।

इससे देश में कैंसर की बीमारी से संबंधित खोज और उसके इलाज की सुविधाओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर काम करेगा।

उन्होंने चेताया कि जहां परमाणु बिजली बनाने की क्षमता बढ़ाना देश के लिए जरूरी है वहीं परमाणु सामग्री आतंकवादियों और अपराधियों के हाथ न लग जाए। इसलिए परमाणु बिजली संयंत्रों की हिफाजत अच्छे तरीके अपनाकर की जाए। अलबत्ता, परमाणु बिजली संयंत्रों और परमाणु सामग्री की सुरक्षा के भारत में मानदंड दुनिया में सबसे अच्छे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले दस सालों में देश में 27000 मेगावाट बिजली परमाणु सामग्री से पैदा करने की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

इसमें ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लीयर एनर्जी पार्टनरशिप (जसौरखेड़ी में लगने वाला परमाणु अनुसंधान केंद्र) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जब यह संस्थान पूरी तरह चालू हो जाएगा तब न्यूक्लीयर सिस्टम की खोज और डिजाइन के लिए यहां काम होगा जो सुरक्षित और टिकाऊ होगा और गलत लोगों के हाथों में पडऩे का खतरा नहीं होगा। यहां पर भारत और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और वैज्ञनिकों के सेमिनार होंगे और कार्यशालाएं आयोजित होंगी। यहां अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। भारत इसके लिए रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों के साथ मिलकर काम करेगा।

भारत ने हासिल की परमाणु बिजली संयंत्र लगाने की तकनीक
प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिन्होंने परमाणु बिजली संयंत्र लगाने की तकनीक विकसित कर ली है और परमाणु ईंधन बनाने की काबलियत भी हासिल कर ली है। जापान में 2011 में हुए हादसे के बाद तो भारत ने पावर प्लांटों के डिजाइन और प्रबंधन में सुरक्षा के नए उपाए अपनाए हैं।
विज्ञापन


कैंसर संस्थान में 500 बिस्तर, 700 डाक्टर होंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलासा किया कि झज्जर के एम्स-2 परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में 500 बिस्तर होंगे। इसके अलावा 700 डाक्टर और 2000 नर्सें होंगी। यह न केवल सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल और संस्थान होगा बल्कि दुनिया में भी महत्वपूर्ण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें