फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने गया था, कुएं में मिली लाश

Sun, 27 Oct 2013 09:14 PM IST
हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी-जींद मार्ग पर स्थित ढाणी ब्राह्मण के एक कुएं में रविवार सुबह एक लड़के का शव बरामद हुआ है। लड़के की पहचान पवन के तौर पर हुई है। पवन बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। मामले में गुमशुदा की रिपोर्ट नारनौंद पुलिस थाने में दर्ज है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पवन अपने दोस्तों के साथ चार-पांच दिन पहले क्रिकेट खेलने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। रविवार सुबह जब लोग अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्हें कुएं से बदबू आई। लोगों ने जब कुएं में देखा तो वहां पर एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फायर ब्रिगेड कर्मियों की सहायता से कुएं से बाहर निकाला। सदर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शव की पहचान मृतक के रिश्तेदार ईश्वर ने पवन के  रूप में की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें