फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला परिषद चेयरपर्सन की कुर्सी का फैसला आज

विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद की चेयरपर्सन चुनाव को लेकर अंदर खाते जोड़तोड़ तेज हो गया है। सत्ता पक्ष की ओर से दावा किया जा रहा है कि 16 से 17 जिला पार्षद उनके खेमे में हैं। जबकि जिला परिषद के 22 पार्षदों में से जिसके पक्ष में 12 पार्षदों की सहमति बनेगी, उसी के सिर चेयरपर्सन का ताज सजेगा। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में चेयरपर्सन चुनावों को लेकर बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

बैठक में अब कितने पार्षदों की उपस्थिति दर्ज होती है और किसकी ओर से चेयरपर्सन का दावा आता है, ये तो बैठक में ही तय होगा। लेकिन अधिकांश जिला पार्षदों के भ्रमण पर होने की सूचनाएं मिल रही है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। भिवानी जिला परिषद में इस बार चेयरपर्सन महिला आरक्षित है। जिला परिषद की चेयरपर्सन सत्ता पक्ष की समर्थक बने, इसके लिए भी पूरी तरह से जोड़तोड़ चल रहा है। हालांकि चुनावों के रुझान आने के वक्त ही 22 में से 17 पार्षद सत्ता पक्ष ने अपने साथ होने का दावा किया था। लेकिन इनमें से कितने पार्षद बैठक में मौजूद होंगे और चेयरपर्सन के लिए किसके पक्ष में हाथ उठाएंगे। ये तो बैठक में ही तय होगा।
भिवानी जिला परिषद की राजनीति भी अब उफान पर है, इसकी वजह भी है कि सरकार से विकास कार्यों के लिए मोटा बजट मिलेगा। इस बजट में चेयरपर्सन ही आवंटित करेगी। जिस पार्षद का ज्यादा रुझान या ज्यादा विकास कार्यों की डिमांड होगी, उसे भी बजट कम दिया जाए या ज्यादा यह भी चेयरपर्सन ही तय करेगी। इसी वजह से जिला परिषद चेयरपर्सन की दौड़ में दो से तीन चुनिंदा नाम ही सामने आ रहे हैं। जिला परिषद चेयरपर्सन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि दो साल बाद प्रदेश की सत्ता को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ जाएगी। इसमें कौन सा मोहरा किसके इशारे पर काम करेगा, ये अभी से तय किया जाने लगा है। सत्ता पक्ष के कुछ जनप्रतिनिधि भी इस चुनावों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। वहीं विपक्ष भी अभी खुलकर चेयरपर्सन चुनावों को लेकर सामने नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के 16 से 17 पार्षद छत्तीसगढ़ भ्रमण पर भी गए हुए हैं, ये सीधे बैठक में ही पहुंचेंगे। किस जगह है कौन लेकर गया है, अभी इस पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

----
भाजपा समर्थित चेयरपर्सन चुना जाना तय
जिला परिषद चेयरपर्सन चुनावों के लिए पहली बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। अगर इस बैठक में चेयरपर्सन के नाम पर सहमति नहीं बनती है तो प्रशासन फिर से बैठक बुलाने के लिए नई तारीख तय करेगा। फिलहाल भाजपा समर्थित चेयरपर्सन चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। देखना यह है कि पहली बैठक में कितने पार्षद पहुंचते हैं और किसके पक्ष में बहुमत उतरता है। फिलहाल वार्ड 12 से पार्षद अनिता मलिक व वार्ड तीन से महिला पार्षद पूनम का नाम सामने आ रहा है। दोनों ही सत्ता पक्ष की पार्टी से आशीर्वाद प्राप्त है।
--
जिला परिषद हॉल में शुक्रवार सुबह 10 बजे की बैठक रखी गई है। बैठक में सभी जिला पार्षदों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान किसी नाम पर चेयरपर्सन के लिए सहमति बनती है तो इस संबंध में नियमानुसार अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें