फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अचानक गिरा 5 डिग्री पारा, बच्चों व बुजुर्गो पर सर्दी का सितम

विज्ञापन
महम रोड पर अलाव सेकते दुकानदार। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। तीसरे दिन गिरी धुंध के साथ अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री तक लुढ़क गया, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। ठंड बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। हालांकि फसलों के लिए धुंध काफी फायदेमंद बताई जा रही है। सुबह धुंध के साथ फसलों पर जमने वाली ओस की बूंद उनकी बढ़ोतरी में मददगार है। वहीं, किसान भी सिंचाई में जुटे है ताकि अधिक ठंड के कारण फसलों में कोई नुकसान न हो। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियम से लुढ़कर 15.7 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री से 6.4 दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हृदय रोगियों के लिए भी ठंड का मौसम काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के रोजाना 200 से अधिक तो हृदय रोग के 50 से 70 मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। धुंध गिरने से किसानों के चेहरे खिले है क्योंकि फिलहाल अच्छे उत्पादन के लिए फसलों को धुंध की जरूरत है। बुधवार को सुबह और शाम की ठंड के साथ ही दोपहर में भी मौसम ठंडक भरा रहा। ऐसे में तापमान में आई गिरावट की वजह से फसल का सूखेपन से बचाव होगा और उत्पादन भी बढ़ेगा।
एक सप्ताह के तापमान की जानकारी
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
21 दिसंबर 15.7 6.4
20 दिसंबर 20.2 6.6
19 दिसंबर 20.0 6.1
18 दिसंबर 23.1 6.9
17 दिसंबर 23.4 6.5
16 दिसंबर 23.0 6.7
15 दिसंबर 23.4 8.7
धुंध फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। अचानक से पारा गिरने पर किसान फसल में सिंचाई के प्रति सावधानी बरतें। अधिक ठंड होने पर सिंचाई न करें। सामान्य सर्दी में ही सिंचाई करें और आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उप निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें