फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 24वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में युवराज ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 07 Dec 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
युवराज
विज्ञापन
भिवानी। पंजाब के अमृतसर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में एक से छह दिसंबर तक 24वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से अनेक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हनुमान गेट रेलवे फाटक के नजदीक स्थित कवि सूरजभान अजायब कॉलोनी निवासी युवराज भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पदक विजेता खिलाड़ी युवराज के पिता व कोच भारत सूरजभान ने बताया इस प्रतियोगिता में युवराज ने 45 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था। इसमें युवराज ने अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। युवराज की उपलब्धि से खेल प्रेमियों जोश व उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें