फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए आज जुटेंगे युवा

Mon, 04 Nov 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भीम स्टेडियम ​भिवानी में सेना भर्ती के लिए तैयार मैदान। 
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में चार से 14 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। अंबाला सेना भर्ती कार्यालय मेजर जनरल केपी सिंह ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है। इस भर्ती में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के निवासी युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। सभी अभ्यर्थियों को पहले ही प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। भीम स्टेडियम में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रात: चार बजे शुरू होगा। इस रैली में 6,279 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

अग्निवीर बनने के लिए अभ्यर्थियों को 1,600 मीटर की दौड़ लगाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। इसके लिए सोमवार को भीम स्टेडियम में युवाओं का जमावड़ा लगेगा। हालांकि कुछ युवा रविवार रात से ही स्टेडियम में पहुंचने लगे हैं जबकि सभी जिलों के युवाओं को भर्ती कार्यक्रम के हिसाब से बुलाया गया है। जिलों की तहसील क्षेत्रवार चार से 14 नवंबर तक युवाओं को पहुंचने के लिए प्रवेश पत्र के जरिये सूचित किया जा चुका है।



भर्ती के कारण स्टेडियम में रोजाना अभ्यास करने वाले खिलाड़यों और आमजन को भर्ती स्थान पर जाने की पाबंदी रहेगी। जो युवा 1,600 मीटर की दौड़ पास कर लेगा उनके लिए अगले दिन चिकित्सा परीक्षण का कार्यक्रम बनाया गया है। इस भर्ती के कारण पूरे स्टेडियम को सेना की छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेना ने ड्रग टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के लिए अलग टेंट लगा कर जगह तैयार की है। सेना के जवानों के साथ हरियाणा पुलिस के जवानों को भी स्टेडियम में तैनात किया गया है। हरियाणा पुलिस के जवानों को बाहरी सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन






अनुशासन पहली प्राथमिकता : केपी सिंह

एडीजी मुख्यालय अंबाला से आए सेना भर्ती कार्यालय मेजर जनरल विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त केपी सिंह ने कहा कि इस रैली के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। सेना के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन सेना की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारियों ने अनुशासन के परिचय के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी को नियमानुसार पूरा करना है। मेजर जनरल केपी सिंह ने रविवार शाम भीम स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली में लगाए गए सेना के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुबह चार बजे भीम स्टेडियम में दैनिक बैचवार अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा पास 6,279 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने joinindianarmy.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर लिया है।




दलालों से रहे सावधान

जो युवा भर्ती में भाग लेंगे उन्हें भर्ती रैली के दौरान दलालों से सावधान रहना चाहिए। यह सेना भर्ती निशुल्क है। भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और युवाओं के मेहनत पर होगी। इस भर्ती में चयन बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा। भर्ती के दौरान किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर अपने रुपये खराब न करें। जो युवा मेहनत करेगा वह निश्चित रूप से सफल होगा। अगर सेना भर्ती के लिए कोई दलाल मिलता है तो इसकी सूचना तुरंत भीम स्टेडियम में भर्ती कार्यालय में दें। - केपी सिंह, मेजर जनरल।





ये है भर्ती का प्रस्तावित कार्यक्रम

भर्ती रैली में चार नवंबर को अग्निवीर तकनीकी, पांच नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। चार और पांच नवंबर को चारों जिलों की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। छह नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सात नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के तहसील बाढड़ा, नारनौल और सतनाली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। आठ नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी की तहसील चरखी दादरी, कोसली और अटेली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। नौ नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला रेवाड़ी और भिवानी के तहसील रेवाड़ी और लोहारू के अभ्यर्थी, 10 नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को भिवानी और महेंद्रगढ़ के तहसील कनीना, सिवानी और तोशाम के अभ्यर्थी, 12 नवंबर को भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंदकलां, भिवानी और बहल के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें