फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बहल में एक युवक को तेजधार हथियार से हमला करके घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने बयान के आधार पर दो नामजद आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बहल के वार्ड-16 निवासी अनिल ने बताया कि वो मजदूरी का काम करता है। गत छह नवंबर की रात को करीब नौ बजे आरोपी विक्रम ने उसे फोन करके घर के बाहर बुला लिया। जब वह घर के बाहर आया तो वहां पर आरोपी दिनेश भी मौजूद था। इसके बाद दोनों आरोपी उसे नजदीकी पार्क में ले गए और वहां पर तेजधार हथियार से हमला कर मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। घायल को परिजनों ने लोहारू सीएचसी में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए और आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें