फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत जाते समय बिगड़ा बाइक का संतुलन , युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव कायला-फूलपुरा मार्ग पर रविवार देर शाम खेत जाते समय बाइक का संतुलन बिगड़ने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव फूलपुरा निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई आकाश खेतीबाड़ी करता था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। रविवार शाम करीब सात बजे आकाश बाइक पर घर से खेत के लिए निकला था मगर रातभर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह राहगीरों से सूचना मिली कि आकाश सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सदर थाने के जांच अधिकारी कबूल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अनिरुद्ध के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें