फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मनीषा के घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

Sat, 30 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के पिता संजय व दादा रामकिशन को ढांढस बंधाते यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 
विज्ञापन
ढिगावा। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने शुक्रवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कटारिया ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पार्टी और संगठन परिवार के साथ है। मामला सीबीआई के पास चला गया है। इसमें मनीषा को न्याय दिलाने के लिए परिवार पूरी तरह से पैरवी करे और अधिवक्ता के संबंध में अगर जरूरत पड़ी तो संगठन उसकी मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनीषा की मौत का मामला पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर की जनता में आक्रोश भर देने वाला है। इसमें सीबीआई पर भी जल्द से जल्द इसका खुलासा करने का दबाव बना रहेगा।
उन्होंने कहा कि परिवार ने एक होनहार बेटी को खो दिया है। इस बात से पूरे प्रदेश की जनता आक्रोशित है। मनीषा मौत मामले में भले ही जांच सीबीआई को चली गई है मगर अब भी परिजनों और जनता के सवाल यूं ही खड़े हैं। हालांकि मनीषा मौत मामले से जुड़ी एक महिला और उसकी बेटी से भी पूछताछ की बात सामने आई है। उनके बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अगस्त को मिला था मनीषा का शव
गांव ढाणी लक्ष्मण की मनीषा एक प्ले स्कूल में शिक्षिका थी। 11 अगस्त को वह लापता हो गई थी। 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी नहर के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें