फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वच्छता की अलख जगाएंगे विद्यार्थी

Sat, 30 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न जागरूकता और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों की भी जिम्मेदारी लगाई है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 को लेकर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दो व छह सितंबर को राजकीय महाविद्यालय बवानीखेड़ा में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 10 व 13 सितंबर को आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी में पोस्टर, स्लोगन लेखन, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
16 व 20 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय सिवानी में पौधरोपण व पार्क-लॉन की देखभाल कार्यक्रम आयोजित होगा। 25 व 27 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय लोहारू में गीला एवं सूखा कचरा प्रबंधन के साथ-साथ बेस्ट ऑउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वैश्य कॉलेज में 30 सितंबर व तीन अक्टूबर को पोस्टर और स्लोगन के साथ जागरूकता रैली, मानव शृंखला, सड़क, पार्क, विद्यालय की सामूहिक सफाई सहित नाटक-नुक्कड के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 व 9 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय लोहारू में स्वच्छ जल एवं ऊर्जा संरक्षण व पेयजल टैंकों व वाटर कूलर की सफाई के साथ ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 13 व 14 अक्टूबर को बीएलजेएस काॅलेज तोशाम, 16 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम में प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
29 व 30 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय बहल में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष सत्र पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसके लिए एसडीएम लोहारू की जिम्मेवारी रहेगी। तीन व छह नवंबर को महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय भिवानी में सभी प्रतियोगियों का फीडबैक, सक्रिय प्रतिभागिता प्रशस्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें