फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार विक्रेता पर किया तीन बाइकों पर आए युवकों ने हमला, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अचार विक्रेता पर तीन बाइकों पर सवार होकर आए आठ नौ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने नौ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर चार वासी अनूप कुमार ने बताया कि वह अचार बिक्री का काम करता है। 15 फरवरी की शाम छह बजे घर से बाहर घूमने गया था कि इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर आठ-नौ युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी जेब से 10 हजार की नकदी भी छीन ली और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अनूप कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को समाज की रोहतक में पंचायत हुई थी। इस पंचायत में उसकी एक व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। पंचायती तौर पर माफी मांगे जाने के बाद सुलह हो गई थी। लेकिन इसी रंजिश को लेकर उस पर हमला किया गया। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में नौ नामजद युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें