फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: झगड़े के बाद इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज की रंजिश में पीट-पीट युवक की हत्या

Tue, 03 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक शुभम का फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव जमालपुर में रविवार देर रात 22 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले युवक का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसके बाद इंस्टाग्राम पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। रविवार रात समझौते के लिए बुलाकर युवक की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से युवक की पीट-पीट हत्या कर डाली।
विज्ञापन


गांव जमालपुर निवासी 22 वर्षीय शुभम को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सोमवार को उसे मृत घोषित कर दिया। हिसार में ही युवक के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 15 से 16 लोगों के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शुभम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसका एक भाई और एक बहन है।

भाई साहिल ने बताया कि कुछ दिन पहले वे किसी काम से हांसी गए थे। उनके साथ एक युवक भी हांसी गया था। वहां किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह विवाद इंस्टाग्राम तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज भी हुई थी। साहिल ने बताया कि मामले में समझौते को लेकर आरोपियों ने फोन करके रविवार को उनको गांव में ही बुलाया था। जब वे बातचीत के लिए तय स्थान पर पहुंचे तो वहां उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में तलवारें और अन्य हथियार थे। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से शुभम पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि वारदात स्थल से सबूत जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से इसकी जांच में जुटी है।

वर्जन:::

युवक की हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत पर 15 से 16 लोगों के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतक का हिसार के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हुआ है।
विज्ञापन


-दलीप कुमार डीएसपी तोशाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें