फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था युवक, भाई का खौला खून, साथियों के साथ मिलकर की हत्या

Sat, 06 Dec 2025 09:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुंगड़ निवासी महिला शिखा 2022 में रिंकू के साथ सहमति संबंध में रही थी। इस वजह से शिखा का भाई राहुल, रिंकू से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
रिंकू, मृतक शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव धनाना में शुक्रवार रात एक महिला के साथ तीन साल पहले सहमति संबंध में रहे युवक रिंकू जांगड़ा की रॉड व लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक राजमिस्त्री था। पुलिस ने महिला के झज्जर निवासी भाई सहित पांच नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


मुंढाल चौकी प्रभारी अनिल कुमार के मुताबिक धनाना निवासी संजय ने प्राथमिकी में बताया कि उसका भाई रिंकू जांगड़ा (30) रात करीब आठ बजे पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त सुनील उर्फ सोनू के घर खाना खा रहा था। उसी समय गांव के ही युवक विक्की घणघस ने फोन कर किसी काम के बहाने रिंकू को घर से बाहर बुलाया पर सोनू ने उसे रोक दिया। खाना खाने के बाद रिंकू अपने घर चला गया। तब फिर विक्की ने उसे फोन किया तो वह बाहर चला गया। 

विक्की उसे गांव के मंदिर के पास से बाइक पर बैठाकर धनाना से गांव बडेसरा जाने वाले मोड़ पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से ही झज्जर जिले के गांव कोंट (झज्जर) निवासी राहुल अपने पांच-छह साथियों के साथ खड़ा था। रिंकू के वहां पहुंचते ही राहुल व अन्य ने उस पर रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। परिजन गंभीर हालत में रिंकू को जिला नगारिक अस्पताल लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुंगड़ निवासी महिला शिखा 2022 में रिंकू के साथ सहमति संबंध में रही थी। इस वजह से शिखा का भाई राहुल, रिंकू से रंजिश रखता था। शिखा पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। फिलहाल वह रिंकू के साथ नहीं रह रही। राहुल सहित पांच नामजद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था रिंकू, कैंसर पीड़ित हैं पिता

रिंकू तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई संजय भिवानी में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पिता कृष्णा जांगड़ा कैंसर से पीड़ित हैं। उसकी मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें