फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवाओं को नशे से बचाने के लिए पहलवान बिजेंद्र ने 98वीं बार किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, 04 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपना शक्तियों का  प्रदर्शन करते   स्टील मैन पहलवान बिजेंद
विज्ञापन
भिवानी। नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष और विश्व रिकॉर्डधारी स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को हांसी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अपना 98वां शक्ति प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम उनके 100 शक्ति प्रदर्शन अभियान का हिस्सा था, जिसका मकसद युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

शक्ति प्रदर्शन के दौरान पहलवान बिजेंद्र सिंह ने 80 किलोग्राम वजनी युवक को अपने दांतों से उठाकर दौड़ लगाई। इसके अलावा उन्होंने 10 किलोग्राम वजन को अपनी आंखों से उठाया और युवाओं को अपने दांतों से झूला झुलाया। उन्होंने बताया कि देशी खानपान और संतुलित जीवनशैली से शारीरिक और मानसिक मजबूती हासिल की जा सकती है।
बिजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका 99वां शक्ति प्रदर्शन मुंबई में आयोजित होगा। इस मौके पर आईटीआई परिसर में उपस्थित युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उनके इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें