फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कर्मचारियों को रोका तो हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
कृषि मंत्री आवास के बाहर पुलिस से अधिकारियों से उलझते सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री का आवास घेरने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने अवरोधक लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस कारण पुलिस और कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। मौके पर तहसीलदार को बुलाया गया। कर्मचारियों ने तहसीलदार के माध्यम से 21 सूत्रीय मांग पत्र सरकार को भेजा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर झज्जर व भिवानी जिले के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर स्थानीय हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता मा. सुखदर्शन सरोहा व रामबीर सिंह ने की। संचालन संगठन सचिव सहदेव रंगा ने किया। कर्मचारी अपनी मांगों की पट्टिका व बैनर लेकर हुड्डा पार्क से बासिया भवन, रेस्ट हाउस, पुलिस लाइन होते हुए कृषि मंत्री के आवास की तरफ कूच करने लगे। कृषिमंत्री आवास से पहले ही प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को पुलिस ने अवरोधक लगाकर रोक लिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने कर्मचारियों को आवास जाने से रोका।
विज्ञापन

मा. जगरोशन ने कहा कि राज्यभर में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन राज्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री नदारद मिले हैं। जनता के सेवक कहलाने वाले भाजपा, जजपा गठबंधन सरकार के मंत्री किसान, मजदूर, कर्मचारी व आमजन के विरोध का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकारी विभागों से आऊट सोर्सिंग कर्मचारियों को जबरन निकाला जा रहा है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पंजाब के समान वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली, समान काम समान वेतन, 1983 पीटीआई सहित हटाए गए सभी कर्मियों की सेवा बहाली, वर्कलोड अनुसार नए पद स्वीकृत कर स्थाई भर्तियां व पदोन्नतियां, एक्सग्रेसिया नीति में लगाई शर्त हटाने, दस साल की बजाए पांच साल में पे-रिविजन, एसीपी 5.9.14 साल उपरांत मेडिकल क्लेम में आश्रित की आय 3500 से बढ़ाकर एक लाख मासिक करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व सरकार द्वारा जारी एप वापस लेने, प्री मैच्योर रिटायरमेंट का सरकुलर वापस लेने, ऑनलाइन ट्रांसफर में दूर दराज स्थानांतरित का समायोजन, बैकलॉग पूरा करवाने की मांग की। इस अवसर पर सुदेश रिवासा, आशा रानी, कमलेश, सुनीता, सरोज, बबीता, सुमन देशवाल, पुरुषोत्तम गौड, नरेंद्र दिनोद, जयपाल गुड्डा, दीपक तंवर, पंकज, कर्मबीर, महाबीर, बिजेंद्र सैनी, जगबीर सोलंकी, महाबीर मान, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र, लोकेश, राकेश मलिक, संदीप सौरखी, सुशील, बाली ओला, अनिल बागड़ी, धर्मबीर भाटी, अजीत कालूवास, प्रदीप ,अनिल नागर, रजनीश, सतबीर स्वामी, संजय सैनी, मनोज भालोठिया, राजेश लाम्बा, महाबीर शर्मा, राजेश दुल्हेड़ी, संजय बहल, रणधीर नूनसर, अनिल मोखरा, विजयवीर नैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें