फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एनएच-148 बी को फोरलेन करने का काम शुरू

Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कुमार
विज्ञापन


बवानीखेड़ा। हांसी-भिवानी एनएच-148बी को फोरलेन बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। आठ साल बाद घोषणा सिरे चढ़ी है। फोरलेन पर लेवल और मिट्टी भराई का काम चल रहा है, जिसके साथ ही कस्बे में भारी वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है।



भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हाईवे अथॉरिटी लगभग 1322 करोड़ रुपये से हांसी-भिवानी फोरलेन का निर्माण करवा रही है। जमीन अधिग्रहण पहले ही हो चुका था, वहीं वन विभाग से एनओसी पर मामला अटका था। अब वह अड़चन भी दूर हो चुकी है। वर्ष 2016 में हलके के गांव तिगड़ाना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी-भिवानी फोरलेन की घोषणा की थी, जिसे 2025 तक पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच 148बी के बनने के बाद जहां राजस्थान और पंजाब सीधे हाईवे के रास्ते एक-दूसरे से जुड़ जाएगी। वहीं भिवानी और हांसी बीच आने वाले गांव व कस्बा हाईवे से दूर हो गए हैं। लोहारी जाटू, बवानीखेड़ा शहर, जीताखेड़ी, मिलकपुर में फोरलेन को गांवों की परिधि सीमा के बाहर से निकाला जा रहा है। गांव लोहारी जाटू व बवानीखेड़ा शहर की बड़ी आबादी सड़क के साथ जुड़े रोजगार से अपनी रोजी रोटी कमाती है। वहीं मिलकपुर में भी सड़क किनारे बाजार बना हुआ है। जहां सैकड़ों लोग अपनी रोजी रोटी कमाते हैं।
वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद काम तेजी से किया जा रहा है। तय समय सीमा में काम को पूरा करने का प्रयास रहेगा। - राजेश गुप्ता, मैनेजर, एनएच-148।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें