फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रही 30 आरा मशीनें की सील

Sun, 14 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
आरा मशीने सील - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वन राजिक अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार को विभिन्न आरा मशीनों पर छापेमारी की और उपमंडल में बिना लाइसेंस के चल रही 30 आरा मशीनों को सील कर दिया। शनिवार को वन राजिक अधिकारी जयप्रकाश लाखलाण ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में हरे पेड़ काटने तथा अवैध आरा मशीन चलाने वालों के विरूद्ध विभाग का अभियान जारी रहेगा  जांच के दौरान लोहारू उपमंडल के सिंघानीगांव में 22, ढिगावा और सूरजपुरा में 8 आरा मशीनें अवैध रूप से चलती हुई पाई गई जिन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच अभियान के दौरान क्षेत्र की 54 मशीनों के कागजात सही पाए गए। लोहारू उपमंडल राजस्थान सीमा से सटा हुआ है यहां बहुतायत से पाया जाने वाला खेजड़ी नामक वृक्ष रहता है जो कि रेगिस्तान का चंदन कहलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें