शुक्रवार रात 33 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन में शुक्रवार देर शाम को ही फॉल्ट आ गया था। इसके चलते मुख्य लाइन बंद हो गई थी। निगम ने सांजरवास पावर हाउस को धारेडू़ पावर हाउस से कनेक्ट कर बिजली आपूर्ति को चालू किया।
इससे बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, फौगाट, सांवड़, लांबा, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, कमोद, मिर्च, अचीना, बास, झींझर, रानीला , भागेश्वरी गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
जेई जतिन ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आने पर खराबी आ गई थी इसे ठीक कर दिया गया है।