वन राजिक अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने शनिवार को विभिन्न आरा मशीनों पर छापेमारी की और उपमंडल में बिना लाइसेंस के चल रही 30 आरा मशीनों को सील कर दिया। शनिवार को वन राजिक अधिकारी जयप्रकाश लाखलाण ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में हरे पेड़ काटने तथा अवैध आरा मशीन चलाने वालों के विरूद्ध विभाग का अभियान जारी रहेगा जांच के दौरान लोहारू उपमंडल के सिंघानीगांव में 22, ढिगावा और सूरजपुरा में 8 आरा मशीनें अवैध रूप से चलती हुई पाई गई जिन्हें सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच अभियान के दौरान क्षेत्र की 54 मशीनों के कागजात सही पाए गए। लोहारू उपमंडल राजस्थान सीमा से सटा हुआ है यहां बहुतायत से पाया जाने वाला खेजड़ी नामक वृक्ष रहता है जो कि रेगिस्तान का चंदन कहलाता है।