फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीवर संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, विभाग ने एक माह में समाधान का दिया भरोसा

Fri, 18 Jul 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते डाबर कॉलोनी व उत्तम नगर निवासी।  
विज्ञापन
भिवानी। डाबर कॉलोनी और उत्तम नगर कॉलोनी में जर्जर सीवर व्यवस्था से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर नई सीवर लाइन नहीं डाली गई तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगी। प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्रों में नई सीवर लाइन डाले जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

डाबर कॉलोनी की गली नंबर 27 और उत्तम नगर की महिलाएं पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप था कि बारिश के बाद गलियों में गंदा पानी भर जाता है, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि डाबर कॉलोनी की गली संख्या 27 में कई जगहों पर सीवर लाइन जमीन में धंस चुकी है। ऐसे में घरों से निकलने वाला गंदा पानी मैनहोल से आगे नहीं बढ़ पाता और गलियों में भर जाता है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और खराब हो जाती है जब बारिश का पानी भी इसमें मिलकर पूरे क्षेत्र को जलमग्न कर देता है। उत्तम नगर कॉलोनी में भी कुछ ऐसी ही हालत है जहां वर्षों पुरानी सीवर लाइन बदहाल हो चुकी है और बारिश के समय घरों से निकला पानी गलियों में बहने लगता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर सूरजभान जांगड़ा, राजा राम मिस्त्री, आकाश, केला, प्रवीण, मनवा, मुकेश, सत्यनारायण, रामस्वरूप व मनोज मास्टर भी मौजूद रहे।

एक माह में डल जाएगी नई सीवर लाइन
पार्षद सुभाष तंवर व पार्षद संदीप यादव ने बताया कि महिलाओं के विरोध को देखते हुए अधिकारी ने अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद एक माह के भीतर इन दोनों इलाकों की सीवर लाइन बदलवाए जाने का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही उक्त इलाके की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का सर्वे करवा कर उसकी जगह नई लाइन डलवाए जाने की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे और निर्धारित समयावधि में सीवर लाइन डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें