फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दहेज प्रथा जैसी कुरीति को खत्म करने के लिए महिलाओं को किया जागरूक

Wed, 13 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मालवास देवसर के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दहेज प्रथा का विरोध करने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता और सुपरवाइजर लक्ष्मी ने महिलाओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए गंभीर कुरीति है और इसके खिलाफ सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के कारण महिलाओं को कई प्रकार के अत्याचार सहने पड़ते हैं। समाज को बेटियों को दहेज देने के बजाय उनकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और छात्राओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक होकर दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें