फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई फीडर के बाद आज सुंदर सब ब्रांच और मिताथल फीडर में भी पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई फीडर के बाद मंगलवार से सुंदर सब ब्रांच और मिताथल फीडर में भी पानी पहुंच जाएगा। इससे शहर के साथ आसपास के करीब 45 गांवों को जल संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि शहरी क्षेत्र के जलघर टैंकों में अभी तक पर्याप्त पानी का भंडारण नहीं हो पाया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार से पेयजल राशनिंग हटने की संभावना है। 12 से 19 मई तक सुंदर सिस्टम की नहरों में पानी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के शेड्यूल के अनुसार 12 मई से सुंदर सिस्टम की नहरों में भी पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए सुंदर सब ब्रांच में 820 क्यूसेक और मिताथल फीडर में 250 क्यूसेक पानी की मांग रखी गई है। वहीं जूई फीडर में मंगलवार से 450 क्यूसेक पानी मिलने की संभावना है। जूई फीडर में पिछले करीब चार दिनों से नहरी पानी मिल रहा है। यह पानी शहरी क्षेत्र के जलघर टैंकों को भरने के लिए दिया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेड्यूल के हिसाब से सप्ताहभर जूई फीडर में भी पूरा पानी मिलने की उम्मीद है जिससे खाली पड़े टैंकों को भरने का प्रयास किया जाएगा। सिंचाई विभाग ने 1520 क्यूसेक पानी की मांग रखी है। मंगलवार शाम तक मिताथल फीडर और सुंदर सब ब्रांच नहर में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

सुंदर सब ब्रांच से कस्बा बवानीखेड़ा और हांसी क्षेत्र के करीब 55 से अधिक गांव जुड़े हैं जिनके जलघर टैंकों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। इसी प्रकार मिताथल फीडर से जुड़े भिवानी क्षेत्र के करीब 35 से अधिक गांवों के सूखे टैंकों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें