फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका हटवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बोलीं- शराबी करते हैं अश्लील हरकत

विज्ञापन
गांव ढाणालाडनपुर में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त से नप के उपप्रधान मामनचंद के ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को गांव ढाणालाडनपुर की महिलाएं नगर परिषद के उपाध्यक्ष मामनचंद के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने पहुंचीं। उपायुक्त की गैर मौजूदगी में महिलाएं एडीसी से मिलीं। गांव ढाणालाडनपुर की महिलाओं ने गांव में शराब ठेका हटवाने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि शराबी महिलाओं के व लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते हैं और फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाएं आबकारी एवं कराधान विभाग में पहुंचीं, जहां पर भी शराब ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने लघु सचिवालय परिसर के बाहर शराब ठेका हटवाए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। ढाणालाडनुपर निवासी संतोष कुमारी, केला देवी, सुमन, ज्योति, सरोज, सुनीता, राजेंद्र, राम कुमार, राजीव, मीना कुमारी, राजेंद्र ने बताया कि उनके गांव में शराब का ठेका खुला हुआ है। ठेका जिस स्थान पर खुला हुआ हैं, वहां पर बच्चों के खेलने व महिलाओं के आनेजाने का मुख्य रास्ता भी है। जब भी महिला व लड़कियां किसी काम से बाहर जाती हैं तो शराबी उन पर फब्तियां कसते रहते हैं। वे उनके साथ छेड़खानी तक करते हैं। इस वजह से ग्रामीण महिलाएं शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं तो बीपी, शुगर, मोटापा जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनको चिकित्सकीय सलाह के बाद सुबह शाम सैर करना जरूरी है। यहां ठेका खुलने के बाद अब उनके लिए समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने उपायुक्त से ठेका हटवाने की कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ढाणालाडनपुर में शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचीं, महिलाओं का नेतृत्व कर रहे भिवानी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन मामनचंद ने कहा कि डीसी की गैर मौजूदगी में महिलाओं ने एडीसी से मुलाकात उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। प्रशासन ने भी महिलाओं की मांग पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस अवसर पर विनेाद कुमार, लीलू, राम, गीता, सरिता, कृष्णा, राजीव, रामकुमार, संतोष देवी, मांगेराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें