फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अनाज मंडी में आने वाले किसानों को 10 रुपये में भरपेट खाना परोस रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Fri, 18 Oct 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बा की अनाज मंडी में बाजरे और धान की फसल की बंफर आवक लगातार जारी है। मंडी में बने शेड के नीचे बाजरा पूरी तरह से भरा हुआ है। जानकारी अनुसार हर रोज अनाज मंडी में 200 से 250 टोकन जारी किए जा रहे हैं। मंडी में पहुंचने वाले किसानों, मजदूरों के लिए सरकार की तरफ से 10 रुपये में भरपेट भोजन भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में बने किसान विश्राम घर में पीने का पानी, आराम करने के लिए बिस्तर, सुलभ शौचालय की सुविधाएं किसानों को प्रदान की जा रही है। इस बारे में मंडी सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि यहां आने वाले किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसमें किसानों को महिला मंडल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। मंडी सुपरवाइजर ने बताया 15 अक्टूबर को कि एडीसी हर्षित कुमार व हलका विधायक कपूर वाल्मीकि द्वारा अटल किसान मजदूर कैंटिन का शुभारंभ किया गया। जहां किसान मजदूर 10 रुपये में भरपेट भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें