फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जीतुवाला जोहड़ बूस्टर पर दिनोद रोड लाइनपार दुर्गा कॉलोनी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दिनोद रोड पर ​स्थित बूस्टर पर पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। लाइनपार जीतुवाला जोहड़ बूस्टर पर सोमवार को दोपहर बाद दुर्गा कॉलोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी कर पेयजल आपूर्ति की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस दिन से घरों के अंदर पानी की बूंद नहीं पहुंच रही है। जिसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज भी ठप हैं।
विज्ञापन

वहीं वार्ड 18 की महिला पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज में सीवर और पानी की लाइन शिफ्ट किए जाने का काम चल रहा है। अधिकारियों ने नई पानी की लाइन डालने से पहले ही पुरानी पाइप लाइन को तोड़ दिया है। इसकी वजह से जीतुवाला जोहड़ और दुर्गा कॉलोनी की करीब दस हजार की आबादी पर गर्मी के मौसम में गंभीर जलसंकट पैदा हो गया है।
जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र दुर्गा कॉलोनी निवासी गुड्डी, सोनू, संतोष, सुरति, कृष्णा, लक्ष्मी, राजबाला, सुदेश, दर्शना, आशा, रोशनी, शीला ने बताया कि पिछले दस दिनों से उनके घरों के अंदर पानी नहीं पहुंच रहा है। पीने के पानी के लिए भी दूर दराज के हैंडपंप से मटकों से पानी लाने पर मजबूर हैं। जबकि पानी की वजह से रोजमर्रा के कामकाज भी ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों से भी अनुरोध किया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। पानी की आपूर्ति के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जीतुवाला जोहड़ और दुर्गा कॉलोनी के लिए अलग से बूस्टर बनाया हुआ है। लेकिन बूस्टर की लाइन को दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में आड़े आ रही पानी और सीवर की लाइनों को शिफ्ट किए जाने की वजह से समस्या बनी है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कुछ हिस्से में बूस्टर की पुरानी लाइन को बदल रहा है जबकि उसकी जगह नई लाइन डालने का काम चल रहा है। ऐसे में पिछले दस दिनों से करीब दस हजार की आबादी के लिए पानी का संकट बना है।

दिनोद रोड पर दुर्गा काॅलाेनी और जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र के लिए अलग से बूस्टिंग स्टेशन बना हुआ है। बूस्टर की लाइन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की वजह से शिफ्ट की जा रही है। अधिकारियों को चाहिए था कि पानी की पुरानी लाइन तोड़ने से पहले नई पाइप लाइन डालकर उसे चालू किया जाता। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ रही है, ऐसे में दस दिनों से लगातार पेयजल आपूर्ति नहीं होना इलाके में गंभीर जल संकट पैदा कर रही है। महिलाएं दिनभर हैंडपंपों पर ही जुटी रहती हैं। जल्द से जल्द लाइन शिफ्ट कराकर समस्या का अधिकारियों को समाधान कराए जाने के संबंध में अनुरोध किया है।
-अनिल कुमार, पार्षद, प्रतिनिधि वार्ड 18

दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की वजह से पानी और सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम चल रहा है। सीवर की लाइन शिफ्ट की जा चुकी हैं, लेकिन कुछ हिस्से में पानी की लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। ये काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें