सिटी पुलिस थाना में चोरी हुए मोबाइल की शिकायत लेकर आई महिला। - संवाद न्यूज एजेंसी।
- फोटो : Bhiwani
साहब, मेरा सात हजार का नया मोबाइल चोरी हो गया। कृपया कर मेरी मदद करो। मामला दर्ज कर ट्रेस करवा दो। यह गुहार शहर थाना में पहुंची एक महिला ने पुलिस कर्मचारियों के समक्ष लगाई। महिला गुहार लगाती रही मगर किसी पुलिसकर्मी ने तवज्जो नहीं दी। शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर महिला को ई-दिशा केंद्र में जाकर शिकायत देने की नसीहत दी। परेशान महिला काफी देर इधर-उधर भटकती रही। बाद में कुछ लोगों महिला की इस शिकायत को सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुपों में वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत शिकायत ली और महिला को इस संबंध में रसीद भी दी।
गांव सांगा निवासी पूजा ने बताया कि उसका पति राजकुमार गाड़ी चलाने का काम करता है। वह अपनी छोटी बेटी को जवाहर नवोदय की परीक्षा दिलाने के लिए शनिवार सुबह भिवानी आई थी। उसके साथ उसकी दूसरी बेटी भी थी। छोटी बेटी को परीक्षा केंद्र में छोड़कर वह दूसरी बेटी के साथ खरीदारी करने बाजार आई थी। सामान्य अस्पताल के नजदीक वह सामान खरीद रही थी तो किसी ने मेरा फोन चोरी कर लिया। उसे शक है कि वहां खड़ी एक महिला व एक लड़के ने उसका फोन चोरी किया है। वह सिटी पुलिस थाने में पहुंची। वह फरियाद लिये इधर-उधर भटकती रही। लेकिन कर्मचारियों ने कार्रवाई की बजाए उसे ई-दिशा केंद्र में जाने की नसीहत दे दी। महिला का आरोप है कि शिकायत लेने के बाद उसे कोई रिसिविंग नहीं दी गई। बाद में काफी समय बाद उसे रसीद दी गई। महिला ने बताया कि उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती तो चोर पकड़े जाते है और उसका चोरी हुआ मोबाइल भी मिल सकता था।
वे किसी कार्य से न्यायालय में आए हुए थे। थाने पहुंचने के बाद मामले पर संज्ञान लिया है। महिला की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस इस संबंध में आगामी कार्रवाई कर रही है।
- हरिओम एसएचओ, भिवानी सिटी पुलिस।